विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जनपद के पुलिस थाना धनोटू के तहत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महादेव और लोअर चौक गांव के दो व्यक्तियों ने नौलखा में स्थित मैसर्ज एचकेवी ग्लोबल कंपनी पर उनके साथ विदेश में नौकरी दिलाने की एवज में 2 लाख 70,000 रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।

व्यक्तियों की शिकायत पर धनोटू पुलिस थाना में न्यायालय के आदेशों के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में हेम सिंह पुत्र रामलाल गांव व डाकघर महादेव व कमलेश कुमार पुत्र नारु राम गांव लोअर चौक डाकघर महादेव ने बताया कि नौलखा में मैसर्ज एचकेवी ग्लोबल नाम की एक फर्म ने अपना कार्यालय खोला हुआ था। फर्म द्वारा विदेश में मांगों के अनुरूप नौकरी करने का प्रस्ताव दिया गया था।

फर्म के नुमाइंदों ने लोगों को इजराइल भेजने के नाम पर 5,50,000 रुपए की मांग की। इस पर उन्होंने सारे कागजी कार्रवाई के साथ पहली सितंबर को एक लाख और 9 सितंबर को 1,70,000 रुपए जमा करवाए थे।

उसके बाद से फर्म द्वारा उन्हें इजराइल में नौकरी के नाम पर आनाकानी का रवैया अपनाया हुआ है। इसके बाद बार-बार मांगने के बावजूद उनके पैसे भी वापिस नहीं किए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा की दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...