विक्रमादित्य सिंह बोले- लोकनिर्माण विभाग में एक ठेकेदार को मिलेंगे दो ही काम

--Advertisement--

Image

प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह नीतिगत फैसला लिया है। नाबार्ड के तहत ठेकेदारों को नए काम तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाएंगे।

शिमला – नितिश पठानियां 

लोकनिर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह नीतिगत फैसला लिया है।

नाबार्ड के तहत ठेकेदारों को नए काम तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।

गुणवत्ता को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कई काम समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं।

प्रदेश में ठेकेदारों का गिरोह काम कर रहा है। बाप और बेटे ठेकेदार बने हैं। ये ठेकेदार कई-कई काम एक साथ लेते हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

लोकनिर्माण विभाग में अरबों रूपये फंसे हुए हैं। ठेकेदारों ने कई टेंडर लेकर पैसा फंसा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...