विक्रमादित्य सिंह ने भरा नामांकन, ‘शेर आया-शेर आया’ के लगे नारे, कंगना रनौत से है मुकाबला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।

राजीव शुक्ला के बोल

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा मार्जिन से मंडी लोकसभा सीट जीतकर संसद में जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। उन्होंने चुनाव को एक तरफा बताया।

सीएम सुखविंदर सिंह के बोल

वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। भाजपा ने हिमाचल में सरकार गिराने का प्रयास किया था, जिसका जवाब अब जनता उनको देगी।

विक्रमादित्य सिंह के बोल

नामांकन दाखिल करने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चार जून को बॉक्स ऑफिस पर भाजपा की फिल्म पिट जाएगी। कंगना पर विक्रमादित्य सिंह बोले कि मोहतरमा को मुद्दों की समझ नहीं है और हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं।

इससे पहले, जब विक्रमादित्य सिंह नामांकन दाखिल करने जा रहे थे तो उन्होंने कहा कि वह भगवान राम का नाम लेकर नामांकन फाइल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई मंडी को स्मार्ट सिटी बनाने की है और यहाँ पार्किंग की बहुत दिक्कत है।

विक्रमादित्य सिंह बोले कि जो मोहतरमा चुनाव में खड़ी हैं, उनकी जुबान विकास के नाम पर खुलती नहीं है। 20-25 दिन उनको चुनाव प्रचार में हो गए है, लेकिन विज़न क्या है, वो कुछ नहीं पता है? साथ ही कहा कि हम यहां एयरपोर्ट बनाएंगे।

वहीं, विक्रमादित्य सिंह के नामांकन के दौरान सेरी मंच पर काफी भीड़ उमड़ी है। यहां पर अब विक्रमादित्य सिंह अन्य कांग्रेस नेताओं का भाषण होगा। जब विक्रमादित्य सिंह नामांकन के लिए जा रहे थे तो उनके समर्थकों ने ‘शेर आया शेर आया’ के नारे भी लगाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...