विकास खण्ड फ़तेहपुर की ग्राम पंचायत गोलवां आदर्श पंचायत के रूप में जल्द ही नशा मुक्त की श्रेणी में शुमार होगी

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/अनिल शर्मा :-

विकास खण्ड फ़तेहपुर की ग्राम पंचायत गोलवां आदर्श पंचायत के रूप में जल्द ही नशा मुक्त की श्रेणी में शुमार होगी।क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब व युवाओं के नशे के प्रति बढ़ते रुझान के विरुद्द अपनी पहली बैठक में ग्राम पंचायत गोलवां ने सामूहिक रूप से फैसला लिया है कि क्षेत्र में न ही अवैध शराब की बिक्री और न ही किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ का सेवन पँचायत में करने दिया जाएगा।नवनिर्वाचित प्रधान संजीव कुमार पप्पू ने नशे के खिलाफ शुरू किए अपने अभियान को अमलीजामा पहनते हुए लिखित रूप से आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया की पँचायत चुनावों से पहले गांव में नशाखोरी अपने चरम पर थी। गांव व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशे से संबंधित पदार्थ सरेआम बेचे जा रहे थे। जिससे गांव का भविष्य काफी खराब हो रहा था।वहीं क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में घुसती जा रही थी। नशे के कारण वाहन दुर्घटनाएं बढ़ने व घरों में नशे के कारण हो रही अंतरकलह से कई घरों में अशांति का माहौल पैदा होने से न सिर्फ क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी व परिवार चिंतित थे।बलिक नवनिर्वाचित पँचायत भी विशेष रूप से बेहद परेशान थी।

उन्होंने कहा कि समस्त प्रतिनिधियों ने पँचायत को नशा मुक्त करने का प्रण लिया है।नशे का सेवन करने वाले या बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ पँचायत कड़ी कार्यवाही करेगी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मुनीश कालिया, उपप्रधान अरुण कुमार, बार्ड पंच नीलम कुमारी, बार्ड पंच संजीव संजू, रेणु देवी, स्वर्णा देवी, इंदू वाला, मंगल सिंह, रमना कुमारी सहित अन्य बुद्धिजीवी शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...