वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स

--Advertisement--

वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

ऐसे वाहन मालिक जिन्होंने 1 जनवरी 2022 से पहले का बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स अभी तक जमा नहीं करवाया है उसके लिए सरकार द्वारा अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ने सभी मालवाहक वाहनों, टैक्सी – मैक्सी व कांट्रेक्ट कैरिज बसों के मालिकों को सूचित किया है कि बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष नीति के तहत जुर्माना राशि पर 10% की छूट वाहन मालिकों को 31 मार्च 2025 तक दी गई है।

उन्होंने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2025 तक अपना पूरा बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स जमा करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा 31 मार्च 2025 के पश्चात 100% जुर्माना राशि के साथ विशेष पथ कर वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व यह पैसेंजर व गुड्स टैक्स राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा लिया जाता था तथा अब इसे परिवहन विभाग द्वारा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व में अदा किए गए टैक्स के भुगतान का विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन ओ सी) प्राप्त कर संबंधित वाहन पंजीकरण, लाइसेंस प्राधिकरण तथा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जहां पर वाहन पंजीकृत है में जमा करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...