वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 साल की मासूम समेत छह लोग घायल, एक IGMC रैफर

--Advertisement--

Image

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

कुल्लू – अजय सूर्या

आनी उपमंडल से करीब 8 किलोमीटर दूर कंडूगाड़ में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक की हालात गम्भीर है। सभी घायलों को सीएचसी आनी लाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल से करीब 8 किलोमीटर दूर कंडूगाड़ में एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोग घायल हुए है, जिसमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया।
घायलों की पहचान (29) यश पाल पुत्र टेक चंद, (7) ऐंजल पुत्री यश पाल, रवि पुत्र वेगा नंद (20), पविन्दर पुत्र मंगल चंद (27), (35) कुशाल पुत्र अमर चंद, (17) विकी पुत्र किशोरी लाल बगीचा, पोखरी और टिप्पर गांव के रूप में हुई है। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
वहीं, डीएसपी आनी रविंदर सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 6 लोग घायल है, जिसमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...