वर्कशॉप में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

उपमंडल जोगिंदर नगर के चौंतड़ा बाजार में देर रात मैकेनिक वर्कशॉप में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब शनिवार सुबह 3 बजे गश्त कर रहे होमगार्ड के जवानों द्वारा दुकान के मालिक सुरेश को सूचित किया जाता है कि दुकान में आग लग गई है। आनन-फानन में सुरेश और कुछ लोग दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी है। दुकान पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद गर्म शटर्स को लोगों द्वारा तोड़ा गया व पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया गया।

तकरीबन 4 बजे दमकल विभाग की गाड़ियां भी वहां पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के मालिक सुरेश ने बताया कि इस आगजनी में उनका तकरीबन 25 लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे वेल्डिंग सेट, कंप्रेसर, स्पेयर पार्ट्स पूरी तरह से जल चुके हैं।

गौरतलब है कि क्षेत्र में इस सप्ताह यह आग लगने की दूसरी घटना पेश आई है। इससे पहले रडा गांव में भी देर रात आग लगने का मामला सामने आया था जिसमें 6 घर जलकर राख हो गए थे।

वहीं मौके पर प्रशासन द्वारा सुरेश कुमार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रूपए की राशि दी गई व यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया। वहीं अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...