वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा की माता के निधन पर जताया शोक

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और मंडी जिला के सभी विधायकों सहित उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंडी की उपनिदेशक मंजुला कुमारी, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मंडी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों और मंडी जिला के मीडिया एवं साहित्य जगत के समस्त प्रतिनिधियों ने दैनिक समाचार पत्र जनसत्ता के वरिष्ठ संवाददाता एवं सुप्रसिद्ध छायाकार हिमाचल गौरव बीरबल शर्मा की माता श्रीमती चंदो देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

श्रीमती चंदो देवी का रविवार सुबह हमीरपुर जिले के मसलाना कलां गांव में अपने निवास स्थान पर निधन हो गया, वे लगभग 90 वर्ष की थीं एवं पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं।
 

जलशक्ति मंत्री समेत जिला के सभी विधायकों, उपायुक्त मंडी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...