वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे भत्ते

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग, शिवरंजनी कला मंच के कलाकारों द्वारा ग्रात पंचायत पराला के सैंज व मौरी स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा ढली व चमयाना, पूजा कला मंच शगीन के कलाकारों द्वारा ओखरू व हलोग हिम आधार कला मंच के कलाकारांे द्वारा चलावग व सौेल, जयदेव कूर्गण सामाजिक एंव संास्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा मण्ढोडघाट व जूणी, सूरधानी केंद्र के कलाकारों द्वारा टूटु व बडैहरी, दि विगिनर्ज के कलाकारों द्वारा घणाहट्टी व 16मील, त्रिमुर्ति रंग मंच के कलाकारों द्वारा आनंदपुर और जलेल में लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया।

कलाकारों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार हुए व्यक्तियों के पुर्नवास हेतु सरकार द्वारा 02 हाफवेहोम (एक जिला मण्डी के नागचला व दुसरा जिला सोलन के अर्की) में स्थापित किए है। वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनो हेतु चलाए जा रहे विभिन्न आश्रमों में रह रहे आवासियों को प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रति उत्सव 500 रुपये प्रति आवासी भत्ता प्रदान किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त संस्थानों को उत्सव मनाने के लिए 5000 रुपये व 10000 रुपये प्रति त्यौहार प्रदान किए जा रहे है। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी। कलाकारों ने लोगों को हिम समाचार ऐप की भी जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आनंदपुर की प्रधान सुनीता वर्मा, पराला की वार्ड सदस्य प्रभा आजाद, ओखरू के प्रधान नितिश कुमार, हलोग के उप-प्रधान अजय पंत, ग्राम पंचायत ढली की प्रधान रमा देवी, मढोडघाट के प्रदान रोशन वर्मा, जुणी की प्रधान सीमा कंवर, घणाहट्टी के उप-प्रधान देवेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत 16 मील के उप-प्रधान देवराज, ग्राम पंचायत जलेल की प्रधान अंजना रोहल, मोरी के प्रधान रोशन ठाकुर व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...