वन हमारी धरोहर, बचाना हमारा दायित्व: सौरभ शर्मा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

वन परिक्षेत्र ज्वाली के प्रांगण में वन सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक संपर्क विभाग शिमला की फॉक मीडिया टीम ने गीतों व नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

पहाड़ी धुन के गानों व लघुनाटिकाओं के माध्यम से वनों के महत्त्व व वनों में आग लगने से होने वाले नुकसान बारे अवगत करवाया। लोक संपर्क विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को वनों के महत्त्व बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

आरओ ज्वाली सौरभ शर्मा ने बताया कि वन हमारी हिमाचल की धरोहर है और हिमाचल की बहुमूल्य संपदा है।

वन हमें स्वच्छ हवा, वर्षा का पानी, पशुओं के लिए चारा, खाना पकाने के लिए लकड़ियां, रहने के लिए घर की इमारती लकड़ी, कुदरती फल इत्यादि देते हैं और बदले में हमारे से कुछ भी नहीं लेते।

वन मात्र हमसे सुरक्षा की मांग ही करते है। बताया गया कि कुछ लोग वनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते हैं या फिर वनों में आग लगा देते हैं जिससे वनों में पल रहे जीव-जंतु मर जाते हैं।

स्थानीय लोगों को वनों के महत्त्व और नुकसान बारे जानकारी देते हुए लोक संपर्क विभाग की टीम ने लोगों से वनों की सुरक्षा की मांग की।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर वन खंड अधिकारी संजय शर्मा, आरएस मनकोटिया, राजेश कुमार, वन रक्षक मोहित कुमार, चरणजीत, विवेक, शशिपाल, दविंदर राणा, विकास, बलविंदर कौर,सतीश, अशोक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...