वन विभाग में 4 आईएफएस के तबादले, 2 अधिकारियों को दी तैनाती

--Advertisement--

एक आईएफएस को सौंपा अतिरिक्त दायित्व

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार ने 4 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि नियुक्ति का इंतजार कर रहे एक अधिकारी को तैनाती दी गई है तथा अंडर ट्रांसफर चल रहे एक अन्य अधिकारी की दूसरे स्थान पर तैनाती की गई है। इसके अलावा एक आईएफएस अधिकारी को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है।

इसके तहत सीसीएफ (टी) धर्मशाला ई. विक्रम को सीसीएफ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला के पद पर तैनात किया है। इसी तरह डीसीएफ पालमपुर पीएन कुंडलिक को निदेशक एचपीएसएफडीसीएल धर्मशाला, डीपीओ (आईडीपी) बिलासपुर राजीव कुमार को डीसीएफ (टी) बिलासपुर तथा डीएम एफडब्ल्यूडी सवारा जगवीर सिंह दुल्टा को डीसीएफ चौपाल लगाया गया है।

इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे सौरभ को वन विभाग के मुखिया के कार्यालय में डीसीएफ के पद पर तैनाती दी गई है। डीएफओ उड़नदस्ता धर्मशाला के पद पर अंडर ट्रांसफर संजीव कुमार को डीसीएफ पालमपुर लगाया गया है।

वहीं जिस एक अधिकारी काे अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, उसके तहत एपीसीसीएफ कम सीपीडी धर्मशाला उपासना पटियाल को सीसीएफ (टी) धर्मशाला का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...