वन विभाग ने खुशीनगर में पकड़े बिरोजे से भरे 126 टिन

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र में लोड की गई थी गाड़ी, खुशीनगर में लगाये नाके के दौरान पकड़ी गाड़ी, होशियारपुर जा रही थी बिरोजे से भरी गाड़ी, विभाग ने गाड़ी को कब्जे में लिया, चालक को वन विभाग की धारा 41/42 के तहत किया गया गिरफ्तार

नूरपुर – स्वर्ण राणा

वन विभाग नूरपुर को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब खुशीनगर में विभाग ने नाके के दौरान एक गाड़ी से 126 कनस्तर बिरोजे के पकड़े।

डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि एक पिकअप गाड़ी शाहपुर क्षेत्र से बिरोजे के 126 कनस्तर को अबैध रूप से होशियारपुर ले जा रही थी जिसे नाके के दौरान खुशीनगर में पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गाड़ी जो कि नंगल होशियारपुर से रिजिस्टर है और इसका मालिक ऊना से है उसे कब्जे में ले लिया गया है आरोपी चालक को वनविभाग की धारा 41/42 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग मामले की जांच कर रहा है, जिस क्षेत्र से यह बिरोजा उठाया गया है, उस क्षेत्र की डिमार्केशन की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...