वन विभाग के रेस्‍ट हाउस के बाहर खड़ी की रिटायर्ड टीचर की कार चोरी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला तहसील निहिरी के अंतर्गत चरखड़ी से देर रात वन विभाग के विश्राम गृह के बाहर खड़ी लाल रंग की आल्टो कार ही चोरी हो गई। शातिर चोर कार एचपी 31 सी 1295 को ले गए।

जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त शिक्षक बुद्धि राम ने अपनी कार को बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास विश्राम गृह के समीप पार्क किया था। लेकिन जब कार मालिक सुबह गाड़ी में जाने के लिए वहां पहुंचा तो मौके पर गाड़ी न पाकर उसके होश उड़ गए। बुद्धि राम हर रोज उसी स्थान पर अपनी गाड़ी पार्क करते थे। उक्त स्थान से बुद्धि राम के घर की दूरी महज 200 मीटर है।

डीएसपी सुंदर नगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया चरखडी में देर रात गाड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चोरों की धड़पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस तरह के शातिरों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...