वन विभाग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

--Advertisement--

राज्य स्तरीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएगी।

हिमखबर डेस्क

वन विभाग की राज्य स्तरीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएग।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी वन मंडलों से 700 से ज्यादा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 150 ऑफिशियल की भी तैनाती भी की जा रही है।

डीएफओ हमीरपुर राकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट का थीम फिटनेस फॉर नेचर रखा गया है।

राकेश कुमार ने बताया कि इसमें 13 से ज्यादा टीम में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स मीट में टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस बार की स्पोर्ट्स मीट में कुछ नई चीजों को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें चालकों के लिए भी पहली बार दौड़ का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। तीन अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी ताकि वन विभाग की गतिविधियों के बारे में लोगों को भी जानकारियां दी जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के लिए भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें  कोई भी ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा ले सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...