लोगो पर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगते हुए युवक ने नंगल नहर में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

जिला ऊना के सीमावर्ती क्षेत्र में एक युवक ने कांगड़ा के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगा दी। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवक जख्‍मी हालत में कांगड़ा के कुछ लोगों के नाम लेता हुआ गंभीर आरोप लगा रहा है।

ऊना, अमित शर्मा

जिला ऊना के सीमावर्ती क्षेत्र में एक युवक ने कांगड़ा के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगा दी। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक जख्‍मी हालत में कांगड़ा के कुछ लोगों के नाम लेता हुआ गंभीर आरोप लगा रहा है। जिसमें वह बता रहा है कि उसकी पत्नी के दुष्‍कर्म किया गया है और उसके बच्चे को मारकर कहीं फेंक दिया है।

स्थानीय लोग उसे पुलिस की सहायता के लिए भी कहते दिख रहे हैं लेकिन वह युवक पुलिस पर भी आरोपितों के साथ मिले होने का आरोप लगा रहा है। इस वीडियो के बाद इसी युवक का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नंगल नहर में कूद गया, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

हालांकि उस वीडियो के अनुसार उसने इसी नहर पर थोड़ी ही देर पहले एक अन्य जगह से आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन वहां से उसे बचा लिया तो उसने दूसरी जगह आकर नहर में छलांग लगा दी। पुलिस शव की तलाश कर रही है अभी तक न तो युवक की पहचान हो पाई है और न ही शव बरामद किया जा सका है। सूत्रों की माने तो यह घटना दो दिन पहले की है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना ने तूल पकड़ लिया है।

थाना प्रभारी नंगल पंजाब पवन कुमार ने बताया शव की तलाश की जा रही है और हिमाचल पुलिस से भी तालमेल किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...