लोकसभा चुनावों में होगी कांग्रेस की प्रचंड जीत- राजेंद्र शर्मा

--Advertisement--

Image

कहा मोदी की विदाई में ही देश की भलाई

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ।

डाडासीबा में पत्रकारों से बातचीत में राजेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों और महंगाई तथा बेरोजगारी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है । केंद्र सरकार के गलत निर्णयों से हर वर्ग परेशान है।

मोदी सरकार पर चंद उद्योगपतियों के हाथों में खेलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब वर्ष 2024 के चुनावों में मोदी सरकार की विदाई में ही देश की भलाई है ।

आम जनता को राहत देने की बजाय मोदी सरकार चंद उद्योग पतियों पर सरकारी खजाने को लुटाने में लगी हुई है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश के अंदर भरपूर समर्थन मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब परिवर्तन की राह पर चल पड़ा है ।

इस वर्ष कई राज्यों में विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा । उन्होंने हिमाचल सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आने वाले दिनों में कांग्रेस की गारंटियों को पूर्ण करने के लिए पूरे रोड मैप के साथ मैदान में उतरेगी ।

पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों को ओ पी एस देने का वादा पूरा कर दिया गया है तथा चरणबद्ध तरीके से अन्य वादों को भी पूरा किया जाएगा ।

कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी तथा अनुराग ठाकुर को भी हार का मुंह देखना पड़ेगा क्योंकि उन्हें 4 वर्षों के बाद ही अपने संसदीय क्षेत्र की याद आती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...