लेडी ड्रग माफिया का पर्दाफाश, चिट्टे और कैश सहित युवती और हरियाणा की महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस उपमंडल रोहड़ू के डिटैक्शन सैल की टीम ने नशा माफिया को करारा झटका देते हुए ओल्ड जुब्बल में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर एक युवती व महिला को चिट्टा (हैरोइन) समेत रंगे हाथों दबोच लिया।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 12.042 ग्राम चिट्टा, एक इलैक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 63,690 रुपए नकद बरामद किए गए है। गिरफ्तार युवती की पहचान नीलम (31) निवासी ओल्ड जुब्बल, जिला शिमला और महिला मनिंदर कौर (38) पत्नी राजेश, निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से जुब्बल क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने का नैटवर्क चला रही थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जुब्बल में मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान के बोल

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर क्षेत्र में इस नैटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और प्रदेश को ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ बनाने में पूरा सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...