लुधियाना के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया चांदी का मुकुट और छत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व विख्यात धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार को लुधियाना (पंजाब) से आए श्रद्धालु विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने अपनी विशेष मनोकामना पूरी होने पर मां के चरणों में चांदी का मुकुट और छत्र भेंट किया।

1 किलो 270 ग्राम शुद्ध चांदी से बनी इस भेंट को मंदिर के पुजारी भूषण कालिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर स्वीकार किया। इस दौरान पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां के दरबार में परिवार की हाजिरी लगवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

विनोद गुप्ता ने बताया कि माता रानी पर उनकी अटूट श्रद्धा है और मन्नत पूरी होने के बाद आज उन्होंने सपरिवार यहां आकर यह सेवा अर्पित की है। इस अवसर पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, 18 अगस्त - हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अक्षय...

भूगोल शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 97 उम्मीदवारों का चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...