लिटिल फ्लाबर पब्लिक स्कूल दुराना में वार्षिकोत्सव की धूम

--Advertisement--

Image

एडवोकेट विपुल भारद्वाज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट धर्मशाला ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत, सलाना जलसे में छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

दुराना – अमित शर्मा

लिटिल फ्लाबर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें एडवोकेट विपुल भारद्वाज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट धर्मशाला ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं मुख्यतिथि ने स्कूल के नए भवन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं 5 वीं कक्षा के बच्चों ने गुरु व माता पिता की एक बच्चे के जीवन में भूमिका पर नाटिका प्रस्तुत की, तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि नए भवन में इसी सत्र से छोटे बंच्चों की कक्षाएं आरम्भ की जाएंगी। जिसमें प्ले वे विधि के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत बोर्ड परीक्षा में दसवीं व बाहरवीं की में 38 छात्रों को स्मार्ट फोन मिले। उन्होंने बताया कि स्कूल में समय समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों गतिविधियां करवाई जाती है।

स्कूल के चैयरमैन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशोर चंद चौधरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यतिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं मुख्यतिथि विपुल भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे जैसी बुराइयों ने दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि हमें चांद पर पहुंचने का लक्ष्य रखते है तभी तारों तक पहुंच पाते हैं। इसलिए जीवन मे कामयाब होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं उसे पहली कोशिश से हासिल कर लें लेकिन हमें लक्ष्य से भटकना नहीं है बल्कि असफल होने की सूरत में दोगुनी मेहनत करनी है। उन्होंने अभिवावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें।

ये रहे उपस्थित

इस मौके सुरजीत सिंह सीएचटी हारचकियाँ पंचायत प्रधान शालू देवी, सतपाल शर्मा, मेजर पीसी आजाद, रेखा चौधरी, योगराज डोगरा, सुखविंद्र कटोच, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...