लापरवाही: पहाड़ की कटिंग के दौरान घर पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे परिवार के लोग; कंपनी पर केस दर्ज

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पहाड़ कटिंग के दौरान घर पर चट्टान गिर गई। इस हादसे के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है। मंडी-कोटली-हमीरपुर-जालंधर एनएच के कार्य के लिए पुलघराट के पास जंक्शन बनना है। इसके लिए रात को पहाड़ की कटिंग का कार्य किया जा रहा है।

मंडी – अजय सूर्या

छोटी काशी के पुलघराट के पास चल रहे पहाड़ की कटिंग के दौरान एक रात को मकान पर चट्टान आ गिरी। घर में 20 के करीब लोग सो रहे थे। चट्टान ने रेलिंग से टकराने के बाद अपना रुख बदल लिया और रसोई घर को तोड़कर दूसरे लेंटर पर जा रूकी।

जानकारी के अनुसार मंडी-कोटली-हमीरपुर-जालंधर एनएच के कार्य के लिए पुलघराट के पास जंक्शन बनना है। इसके लिए रात को पहाड़ की कटिंग का कार्य किया जा रहा है। बुधवार रात साढ़े 12 बजे के करीब यहां स्थित निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार के घर पर पहाड़ी से करीब 70 मीटर की ऊंचाई से एक चट्टान सीधी नीचे आ गई।

कंपनी के कर्मचारी इस दौरान एक पेड़ को हटा रहे थे, तो चट्टान नीचे लुढ़क गई और सड़क किनारे पड़े बड़े बोल्डरों को पार कर रेलिंग से टकराई। रेलिंग से टकराने के कारण इसका रुख बदल गया और घर के रसोईघर की छत को तोड़ते हुए दूसरे लैंटर पर जा रूकी।

पीड़िता निर्मला देवी के बोल 

निर्मला देवी ने बताया कि जोर से धमाके की आवाज सुनकर जब वह उठे तो देखा कि चट्टान लैटर पर पड़ी थी। निचले कमरे में किराये पर एक परिवार रहता था। पार्षद वीरेंद्र आर्य ने परिवार को उचित सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।

निर्मला देवी ने बताया कि हादसे के बाद उनका पूरा परिवार नहीं सो पाया। गर चट्टान छत को तोड़कर नीचे गिरती तो करीब चार से पांच लोग इसकी चपेट में आते हैं। अब भी कुछ चट्टानें पहाड़ पर लटकी हैं जो कभी भी गिर सकती हैं।

पीड़िता की बहु पिंकी के बोल

निर्मला देवी की बहु पिंकी ने बताया कि जैसे ही मकान पर चट्टान गिरी तो परिवार के लोगों ने कंपनी के लोगों को इस बारे सूचित किया लेकिन उन्होंने काम नहीं रोका। जब पुलिस टीम पहुंची तो काम को बंद किया गया।

एसडीएम ओमकांत ठाकुर के बोल 

सूचना मिलते ही एसडीएम ओमकांत ठाकुर और पार्षद वीरेंद्र आर्य ने मौके पर जाकर जायजा लिया। एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर ने कहा कि कंपनी के खिलाफ पुलिस में लापरवाही से कार्य करने का मामला दर्ज किया गया है। परिवार को मोर्थ की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। पटवारी से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...