लड़का निकला मौसी के पास, घर वाले करते रहे पुलिस को गुमराह

--Advertisement--

लड़का निकला मौसी के पास, घर वाले करते रहे पुलिस को गुमराह, लोगों द्वारा पुलिस पर जड़े थे आरोप, तीन महीनों से लापता वरियाम को पुलिस लाई लंज चौकी।

लंज/शाहपुर – अमित शर्मा

पुलिस चौकी लंज के तहत 2 अक्तुवर को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के वाद घर से भागे वरियाम सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी फेरा पंचायत अपर लंज को पुलिस ने फतेहपुर में उसकी मासी के पास से वरामद कर लिया गया है।

पुलिस चौकी लंज के प्रभारी हाकिम सिंह ने वताया वरियाम सिंह पिछले तीन महीनों से गायब था व रिश्तेदारों के घर पर रह कर दिहाडियां लगा रहा है।

उसको ठेकेदार के पास काम करते हुए पुलिस ने आज सुबह पकडा है व घर वालों को जव इसके फोन से फोन किया तो घरवाले फोन वंद करने को कहने लगे व कहने लगे कि पुलिस ने नंवर ट्रेस पर डाले है।

जिससे साफ पता चलता है कि घरवालों को पता था कि उनका लडका कहां पर है विना बजह पुलिस को घरवाले वदनाम कर रहे थे।

गौरतलब हो कि वरियाम सिंह के गायव होने सातवें दिन घर वालों ने डीसी व एसपी ऑफिस में पुलिस की मिलीभगत से लड़के को गायव करने का पुलिस पर आरोप लगाया था।

घर वालों ने यह तक शिकायत की थी कि पुलिस लोगों को गुमराह करती है और आज जव पुलिस ने लडके को वरामद किया तो घरवालों की ही मिलीभगत सामने आई है ।

वहीं डीसी आफिस में साथ गए लोग अव घरवालों की इस साजिश का पुरजोर विरोध कर रहे है। वहीं इस तरह से हुई इस घटना पर लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे है।

पुलिस ने महिला मंडल प्रधान सीमा देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, वीडीसी सदस्य प्रितम सिंह, कृषक मंडल प्रधान रधुवीर सिंह पांजला व गांव वालों के सामने वरियाम सिंह को परिजनों के हवाले कर दिया व भविष्य में ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही करने की वात कही।

डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा के बोल 

वहीं डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने काम को बखूबी कर रही है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...