लघु कथा संग्रह दोहरी छाया का हुआ विमोचन

--Advertisement--

लघु कथा संग्रह दोहरी छाया का हुआ विमोचन, डॉक्टर कैप्टन जी.एस. ढिल्लों के कर कमलों द्वारा दोहरी छाया पुस्तक का विमोचन।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार केवल सिंह भारती द्वारा लिखित लघु कथा संग्रह दोहरी छाया का विधिवत रूप से विमोचन कार्यक्रम पर्यटन नगरी डलहौजी के मणिमहेश होटल में हुआ इस विमोचन कार्यक्रम में डॉक्टर कैप्टन जी. एस. ढिल्लों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर डलहौजी के उपमंडल अधिकारी (ना.) अनिल भारद्वाज, राकेश कुमार, वरिंदर ठाकुर, आशीष चड्ढा, जगजीत आजाद, सुभाष साहिल, दीपक भगवालिया, फिरोज के रोज, अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन सब की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम में चार चांद लगे। कार्यक्रम में फिरोज के रोज, सुभाष साहिल के द्वारा दोहरी छाया पुस्तक में सम्मिलित लघु कथाओं के बारे में समीक्षा प्रस्तुत की।

इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक अशोक दर्द द्वारा की गई पुस्तक समीक्षा को युवा साहित्यकार शाम अजनबी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जगजीत आजाद के द्वारा किया गया जो की प्रशंसनीय था और सभी के द्वारा सराहा गया।

दोहरी छाया पुस्तक के बारे में सभी वक्ताओं ने वक्तव्य रखा और केवल सिंह भारती ने जीवन में जिन कठिनाइयां और परिस्थितियों का सामना करते हुए हर चुनौती को पार करते हुए साहित्य, शिक्षा, समाज में जो स्थान हासिल किया है वह हम सब के लिए एक मिसाल है।

इस मौके पर युवा कवित्री मोनिका ने वह शाम अजनबी ने दोहरी छाया पुस्तक में संकलित दो लघु कथाओं का पाठ किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...