लगघाटी में जीप से टकराई बाइक, एक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के दड़का में एक जीप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे जोकि बिना हैलमेट के जा रहे थे। बाइक जब दड़का में पहुंची तो अचानक सामने से आ रही जीप से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति का सिर जीप से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र शिवम ठाकुर निवासी गांव मोहनपुर डाकघर जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक चालक विकास को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पछानबीन शुरू की कर दी है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...