लंदन में सम्मानित होंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मिलेगा ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड

--Advertisement--

12 दिसंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स करेगा सम्मानित।

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को 12 दिसंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित होने वाले वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स यूके के नौवें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में यूथ एंड आइकॉन के सम्मान से नवाजा जाएगा।

यह सम्मान मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, युवाओं में लोकप्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।

वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स यूके, लंदन के हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ राज्य प्रमुख सुमित सिंगला, जो अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हिमाचल प्रदेश यूनिट के प्रधान हैं, ने विक्रमादित्य सिंह को औपचारिक रूप से समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा।

यह समारोह ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के चर्चिल हॉल में आयोजित होगा, जिसमें विश्वभर के राजनीतिज्ञ, राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और लंदन प्रेस के सदस्य शामिल होंगे।

सुमित सिंगला ने बताया कि यह सम्मान विक्रमादित्य सिंह को उनके पिता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विकासशील परंपरा को आगे बढ़ाने और प्रदेश में निरंतर जनसेवा करने की प्रतिबद्धता के लिए दिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अपने चार दशकों के राजनीतिक कार्यकाल में हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उसी समर्पण और जनसेवा की भावना को आज राजा विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कारण विक्रमादित्य सिंह को 12 दिसंबर को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...