लंज खास पंचायत मे किया गया महिला ग्राम सभा का आयोजन

--Advertisement--

लंज – कांगड़ा

आज लंज खास पंचायत में महिला ग्रामसभा विकास योजना(जीपीडीपी) ग्रामसभा का आयोजन पंचायत प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में किया गया.

जिसमें विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी इस सभा में भाग लेकर सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायतों व महिलाओं के लिए चलाई जा सही योजनाओं की जानकारी दी.

इस मौके पर आंगनवाडी वृत परिवेक्षिका नीतू कुमारी ने पोषक आहार व मात्र शिशू योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होने सरकार की तरफ से आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी.

कार्यक्रम के दौरान लंज सीएचसी की तरफ आई कर्मचारी ने स्वास्थ्य से संवधित योजनाओं के वारे में महिलाओं को जानकारी मुहेईया करवाई. इस मौके पर लंज के संवय सहायता समुह की तरफ से आई रंजना देवी ने जूट के वैग वनाऐं जाने के वारे में जानकारी दी.

साथ ही व इससे प्रयावर्ण को कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है इसके वारे में महिलाओं को जागरूक किया. इस कार्यक्रम के दौरान पशु पालन विभाग लंज की तरफ से आई महिला डाक्टर ने पशुओं में फैलने वाली विमारियां व उनकी रोकथाम वारे में विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी.

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की महिला अधिकारी भी मौजूद रही जिन्होने नगदी खेती के वारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी.

इस मौके पर पाचंयत की 100 से ज्यादा महिलाओं संवय सहायता समुहों की कार्यकर्ताओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों ने भाग लिया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...