रोटी सहित पानी के भी लाले पड़ेंगे अब पाकिस्तान में, खून किसका बहेगा बताएगा आने वाला समय

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी रोकने का फैसला किया है। जिसके बाद पाकिस्तान के नेताओ की ओर से भारत के लिए लगातार अनाप शनाप बयानबाजी की जा रही है और भारतीयों का खून तक बहाने की धमकी दी जा रही है। पाकिस्तानी नेताओं की इस धमकी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस देश में पहले ही रोटी के टुकड़ों के लिए जनता मोहताज हो, वहां पर पानी के भी लाले पड़ जाए तो खून कहां बहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की सम्मान सभा संठोष्ठी की अध्यक्षता के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

अनुराग ने कहा कि 1965, 1971 और कारगिल की लड़ाई में भारत पाकिस्तान को धूल चटा चुका है। अब पाकिस्तान को ऐसी बातें शोभा नहीं देती है। आंतकी पाकिस्तान, क्या कहीं भी छिप कर बैठे हो उन्हें भारत अब किसी भी सूरत में छोड़ने वाला नहीं है। उनके अंजाम व स्थान पर भेजकर ही अब भारत दम लेगा।

वहीं पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में फैले आंतक को लेकर पाक रक्षा मंत्री की ओर से आए बयान पर अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान पूरे विश्व में पहले ही जगजाहिर है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कि वहां कि सरकारें आंतक को बढ़ावा देती आई हैं। पहलगाम के आंतकी हमले में मारे गए लोगों के बलिदान को व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा और इस हमले के बाद 140 करोड़ भारतीय भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहें है।

सिंधु जल समझौते पर स्थगित करने के केंद्र के फैसले पर अनुराग ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है पाकिस्तान सहित आतंकी हमले के पीछे छिपे सभी चेहरों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। कुछ भी नामुमकिन व असंभव नहीं है और केंद्र सरकार को जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, सरकार इसके पीछे हटने वाली नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...