देशभर में 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

रोजगार मेले के अंतर्गत देशभर में 47 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में नव नियुक्ति युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

शिमला में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री, कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार, सतीश चन्द्र दुबे मौजूद रहे। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के 61 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें 25 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे ने व अन्य नव नियुक्त युवाओं को संयुक्त आयकर आयुक्त शिमला राजा घोष द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 15 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। मुख्य अतिथि ने कहा आज देशभर में 47 स्थानों पर राष्ट्रीय मेला आयोजन किया गया है और 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन रोजगार के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिब्धता को भी दर्शाता है।

दुबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए सरकार मिशन मोड़ पर काम करती है। केंद्र सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्रदान करने का काम कर रही है। सरकार छोटे और बड़े सभी प्रकार के उद्योग स्थापित करने के लिए भी सुविधा प्रदान कर रही है।

रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं। प्रधान आयकर आयुक्त जगजीवन गर्ग ने स्वागत संबोधन में कहा कि इस पहल के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र-शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।

ये रहे उपस्थित

देश भर से चुने गए नए कर्मचारी, वित्त मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, संचार मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किए गए। केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, बैम्लोई, के सभागार में आयोजित रोजगार मेला में श्रीधर डोरा, अपर आयकर आयुक्त (निर्धारण इकाई)-1 सहित कई वरिष्ठ गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...