रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने जोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा आयोजित पोलियो टीकाकरण अभियान में लिया भाग।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश सरकार के जोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा आयोजित पोलियो टीकाकरण अभियान में भाग लिया। रोटरी क्लब के रोटेरियंस ने धर्मशाला और उसके आसपास के चार अलग-अलग झुग्गी बस्तियों का दौरा किया और वहाँ पर 83 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई।सभी वरिष्ठ रोटेरियन एक स्थान से दूसरे स्थान पर चल कर गए और उन्होंने अपनी सेवा में बहुत उत्साह दिखाया।

इस मोके पर रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के अध्यक्ष रोटेरियन मिलाप नेहरिया, सचिव रोटेरियन डॉ सतीश सूद, रोटेरियन डॉ विजय शर्मा, रोटेरियन संग्राम गुलेरिया, रोटेरियन हरि सिंह, रोटेरियन सुनील राणा, रोटेरियन डॉ वाई के डोगरा, रोटेरियन डॉ अश्विनी कौल, रोटेरियन डॉ अश्विनी शर्मा और रोटेरियन संजय मल्होत्रा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...