रोजगार चाहिए तो 29 जनवरी को आईटीआई शाहपुर आएं।

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितीश पठानियां

 

– रोपड़ स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी लेगी कैम्पस इंटरव्यू ।

– उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

– कंपनी में खाली चल रहे 50 पदों को भरा जाएगा ।

-1 साल के लिए खाना और रहना फ्री रहेगा ।

– कैंपस साक्षात्कार में फिटर , मशीनिस्ट , टर्नर , डीजल मैकेनिक और मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसायों में 2019 – 20 में आईटीआई पास और इस वर्ष अपने अंतिम वर्ष में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु ले सकते हैं भाग ।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में रोपड़ की फार्मास्यूटिकल कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 29 जनवरी को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 50 युवाओं का चयन करेगी । इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने टर्नर , फिटर , मशीनिस्ट , डीजल मैकेनिक और मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यावसायों में 2019- 20 में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो ।

इस कैंपस साक्षात्कार में 2020 में अपने अंतिम वर्ष में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं । यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. तरुण कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी एक साल के लिए टेंप्रेरी आधार पर रखेगी , जिसकी एवज में उन्हें 8200 रुपए मासिक सैलरी मिलेगी ।

कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर जसविंदर सिंह सैनी ने फोन पर बताया कि यह कंपनी चयनित युवाओं को पहले साल नि:शुल्क लंच उपलब्ध करवाएगी , जबकि ब्रेकफास्ट 4.50 रुपये और डिनर 7.30 रुपए की सस्ती दर पर उपलब्ध करवाएगी । साथ में उनके रहने का भी प्रबंध नि:शुल्क रहेगा ।

उन्होंने बताया कि एक साल के बाद बिना ब्रेक के उन्हें अगले साल के लिए दोबारा से रखा जाएगा । 4 – 5 साल के बाद उनकी परफॉर्मेंस , दक्षता और व्यवहार के आधार पर उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा । इसके अलावा कंपनी की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध रहेंगी ।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि इस दिन युवा अपना आधार कार्ड , रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र , बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र , शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...