रोजगार का अवसर: आईटीआई धर्मशाला में 23 जून को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 21 जून – राजीव जस्वाल

आईटीआई धर्मशाला में 23 जून, 2022 (बुधवार) को जीएमपी टेक्निकल सोल्युशन्स, बरोटीवाला, जिला सोलन द्वारा फिटर, पेंटर और वेल्डर तथा होंडा कार इण्डिया लिमिटेड, राजस्थान द्वारा फिटर, मैकेनिस्ट, पेंटर, टर्नर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल डीजल मैकेनिक/ टैªक्टर मैकेनिक, फाउंडरी ड्राइवर के पदों के लिये साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवक जिन्होने उपरोक्त व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है भाग ले सकते हैं।

यह जानकारी संस्थान के नियुक्ति अधिकारी राजीव कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 23 जून, 2022 प्रातः 10.00 बजे संस्थान में आकार साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

चयनित उम्मीदवारों को जीएमपी टेक्निकल सोल्युशन्स, बरोटीवाला, जिला सोलन द्वारा 15100/- रुपये तथा होंडा कार इण्डिया लिमिटेड, राजस्थान द्वारा 24250/- रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां लेकर आयें।

अधिक जानकारी के लिये संस्थान के कार्यालय दूरभाष 01892-223182 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...