रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की

--Advertisement--

शिमला, 18 मई – नितिश पठानियां

महाबली द ग्रेट खली मौजूदा में दुनिया के ताकतवर इंसानों की फेहरिस्त में शामिल हैं। वो विश्व स्तर पर ताकत का लोहा मनवा चुके हैं। सोचिए, वो नजारा कैसा हुआ होगा जब 7 फुट एक इंच लंबे रेसलर द ग्रेट खली का सामना मात्र 24 इंच की लंबाई वाली ज्योति आमगे से हुआ। ये एनकाउंटर, हरियाणा के करनाल के समीप “द ग्रेट खली ढाबा” में बीती रात हुआ।

द ग्रेट खली भी दुनिया की सबसे छोटे कद की कस्टमर को देखकर बेहद ही खुश हुए। जैसे ही मुलाकात के दौरान रेसलर ने ज्योति को हथेली पर उठाया तो वहां मौजूद स्टाफ व ग्राहक खिलखिला उठे। खली की हथेली पर ज्योति गुड़िया लग रही थी। इस दौरान ज्योति भी खूब खिल-खिलाकर हंस रही थी।

द ग्रेट खली ने कहा…दुनिया में एक से एक बड़ी हस्तियों से मिलने का मौका मिला है, लेकिन ऐसा पहली पर हुआ, जब एक विशेष मेहमान को हथेली पर बिठाकर सत्कार दिया हो। उन्होंने बताया कि ज्योति हिमाचल से वापस लौट रही थी, इस दौरान उसे खली ढाबे का पता चला, इत्तफाक से मैं भी उस समय ढाबे में ही था।

दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके ग्रेट खली के ढाबे पर जब दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे पहुंची तो खुद खली देखकर हैरान हो गए। खली ने ज्योति को फटाक से अपनी गोदी में बैठा दिया और उसके बाद मस्ती करते-करते खली ने ज्योति को एक गुड़िया की भांति अपने हाथ में उठा लिया।

इसका एक वीडियो भी समाने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह वह पल था, जब दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक खली और दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला को एक साथ देखा गया। इस दौरान ज्योति भी काफी उत्साहित दिखाई दी।

खली बोले, दुनिया की सबसे छोटी बेटी से मिलकर अच्छा लगा। सोचा नहीं था कि उनकी हाइट इतनी कम होगी। ज्योति को देखकर खुद भी हैरान हो गए। खली ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि ज्योति ढाबे पर आई। खली ने कहा कि उन्हें यह देखकर अधिक खुशी हो रही है कि कद छोटा होने के बावजूद भी वो काफी फिट हैं। साथ ही समझदार भी हैं।

ये बोली ज्योति आमगे

ज्योति ने कहा कि उनके लिए यह बेहद ही खास पल थे। उन्होंने द ग्रेट खली को केवल टीवी में ही देखा था। बिग बॉस-4 के दौरान भी उन्होंने खाली को काफी फॉलो किया था। ज्योति ने कहा कि इससे पहले उन्होंने द ग्रेट खली से केवल वीडियो कॉल पर ही बात की थी। उनके ढाबे पर पहुंचकर और उनकी गोदी में बैठकर अच्छा लगा। ऐसा स्नेह मुझे ताकत देता है। दीगर है कि ज्योति का नाम “गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में भी दर्ज है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...