रेहलू और रानीताल में फुट ओवरब्रिज या अंडरपास की तलाशें संभावनाएं : डॉ. राजीव

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि शाहपुर के रिहलू रोड और मटौर-मटौर फोरलेन पर रानीताल में ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है।

दोनों जगह गांवों के लिए लिंक रोड निकलते हैं, लेकिन फोरलेन से ये रास्ते बंद हो रहे हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने भारतीय नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एचएचएआई) को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का तुरंत विस्तृत अध्ययन किया जाए, ताकि यातायात भी सुचारू रहे और ग्रामीणों के संपर्क मार्ग भी प्रभावित न हों।

सोमवार को शिक्षा बोर्ड के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर ग्रामीणों के रास्ते बंद होना गंभीर विषय है।

उन्होंने एनएचएआई को नेशनल हाईवे पर तुरंत मरम्मत और पैचवर्क शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंडों पर सोलर लाइट्स लगाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

बिजली बोर्ड में आरडीएसएस स्कीम के तहत हो रहे कार्यों की सुस्त रफ्तार पर भी सांसद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर खंभे और ट्रांसफार्मर स्थापित न होना अधिकारियों की लापरवाही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान डॉ. भारद्वाज ने नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त कर समाज को मानवता का संदेश दिया।

प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चेतावनी

सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान संबंधित क्षेत्र के सांसद को सूचित करना अनिवार्य है।

उन्होंने कुछ अधिकारियों द्वारा नियमों की अवहेलना किए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय सांसद को हर योजना की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए।

नूरपुर, जौंटा और भाली के प्रभावितों को दें उचित मुआवजा

बैठक में सांसद ने नूरपुर, जौंटा और भाली क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के प्रभावित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई। लोक निर्माण विभाग को मानसून से पूर्व सभी सड़कों का रखरखाव पूरा करने को कहा गया।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में विधायक रणवीर निक्का, पवन काजल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल और एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

5 किमी पैदल चलकर केवल सिंह पठानियां ने परखी सड़कें, दिए सख्त निर्देश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया सड़क मार्गों...