सड़क हादसा: श्मशानघाट पर जा गिरी कार, मच गई चीख-पुकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद स्थित कुनिहार क्षेत्र में एक हादसा होने का समाचार मिला है।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे, फिर अचानक दोची पुल के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार कालक ने संतुलन खो दिया।

जिसके कारण कार ने ब्रेक मारा ओर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार सीधे नीचे बने श्मशानघाट के ऊपर जा गिरी।

वहां लगा एक भारी लोहे का गार्डर कार के पिछले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गया। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं।

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से लोहे का पाइप कार के पार हुआ था, उसे देखकर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन युवकों की किस्मत अच्छी थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला और यातायात बहाल किया। फिलहाल पुलिस युवकों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

5 किमी पैदल चलकर केवल सिंह पठानियां ने परखी सड़कें, दिए सख्त निर्देश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया सड़क मार्गों...

पूर्व सैनिकों के सम्मान में गूंजा धर्मशाला, वीर नारियों को भी किया गया सम्मानित

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान ही राष्ट्र...

आज होगा ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने 3:30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिमला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी...