रेहलु में सम्पन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

आज शाहपुर उपमंडल के रेहलु में स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच भटियात व शाहपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें शाहपुर की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने भाग लिया व विजेताओं को समानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जितना महत्व जीवन मे शिक्षा का है, उतना ही महत्व खेलों का भी है।

खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है तो वहीं खेल हमे नशे से दूर रहने में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी व टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव अजय कपूर, जिला युवा मोर्चा से अजय भरद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...