रेहड़ी फहड़ी यूनियन ने घेरा नगर निगम कार्यालय

--Advertisement--

रेहड़ी फहड़ी यूनियन ने घेरा नगर निगम कार्यालय

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर में रेहड़ी फहड़ी वालों को पिछले दो साल से लाईसेंस और पहचान पत्र जारी न होने और सर्वेक्षण तथा वैंडिंग क्षेत्रों की अधिसूचना जारी न होने के विरोध में यूनियन ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।

कार्यालय के अंदर निगम की बैठक हो रही थी तो वहीं बाहर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रेहड़ी फहड़ी वाले उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।जिसका नेतृत्व सीटू के ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार शीलू ने किया। उसके बाद मेयर और सभी पार्षदों को माँगपत्र दिया और दस दिन में मांगो को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

भूपेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब से मंडी नगर परिषद निगम बनी है तब से अभी तक रेहड़ी फहड़ी वालों को निगम लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं करवा पाई है। वहीं निगम में शामिल हुए नये क्षेत्रों में रेहड़ी फहड़ी लगाने वालों का सर्वेक्षण भी नहीं किया गया है और उन्हें पुलिस हररोज़ तंग करते हैं।

दूसरी तरफ़ कमिशन्नर गैर कानूनी तरीके से रेहड़ियों को हटाने के लिए स्थानीय विधायक के दबाब में फ़ैसले ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि रेहड़ी फहड़ी के जरिये अपनी आजीविका कमाने में लगे मज़दूरों के अधिकारों रक्षा के लिए वर्ष 2014 में क़ानून बनाया गया था लेक़िन मंडी नगर निगम रेहड़ीधारकों के रोज़गार की रक्षा करने के बजाये उसे छीनने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि निगम के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू कर दिया है और जल्दी मांगे पूरी नहीं कि गयी तो आने समय में ये सँघर्ष और तीखा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...