रेन शैल्टर में 50 वर्षीय साधु का शव बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला दर्ज कर आगामी जांच की शुरू।  

ऊना, 17 मार्च – अमित शर्मा

थाना अंब के तहत कटौहड़ कलां स्थित रेन शैल्टर में 50 वर्षीय साधु बाबा का शव लवारिस हालत में मिला है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मामले को लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम गांव कटौहड़ कलां स्थित रेन शैल्टर में पुलिस को एक साधु बाबा का लावारिस शव होने की सूचना मिली।

पुलिस ने साधु की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान न हो पाई। ऐसे में अंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...