रेणुका झील से बरामद हुआ दो दिन से लापता रिटायर्ड शिक्षक मदन लाल का शव

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वाडा-नडासी गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक मदन लाल का शव दो दिन बाद रेणुका झील से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को मदन लाल ददाहू आए थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे।

जब परिजनों ने उन्हें काफी खोजने के बाद भी कोई सुराग नहीं पाया, तो 11 जुलाई को रेणुका थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। शनिवार को रेणुका झील के परिक्रमा मार्ग पर, चिड़ियाघर के पास एक शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया।

इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने फोन के माध्यम से रेणुका थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। शव की पहचान मृतक के पुत्र राहुल शर्मा ने की, जिन्होंने पुष्टि की कि यह उनके पिता मदन लाल का ही शव है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि मदन लाल की मृत्यु डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...