रेड क्रॉस मेले में प्रस्तुति देगा पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ द पाइंस

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला मुख्यालय नाहन में 8 मई से शुरू हो रहे रेडक्रॉस मेले में हिमाचल पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ द पाइंस लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा रेडक्रॉस मेले के आयोजन के मद्देनजर डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम खन्ना हमें मीडिया से रूबरू हुए।

जरूरतमंद लोगों की मदद को धन जुटाने के मकसद से नाहन में 8 मई से 10 मई तक रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है । चोगान मैदान नाहन में आयोजित हो रहे इस जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए डीसी रामकुमार गौतम ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल कूद प्रतियोगिताए लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या मे हिमाचल पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ द पाइंस मुख्य रूप से प्रस्तुति रहेगी वहीं जिला के लोक गायक दलीप सिरमौरी भी रेडक्रॉस मेले के दौरान अपनी प्रस्तुति देंगे।

डीसी ने बताया कि रेडक्रॉस मेले के दौरान ऐसे दिव्यांग लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी भी दी जाएंगी जो अपने किसी कार्य में निपुण है और कार्यस्थल तक पहुंचने में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।

डीसी ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है गत वर्ष 4 लाख की आर्थिक सहायता जरूरतमंदों को रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से की गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...