रेड क्रॉस मांडव 2025 : मानवीय सेवा और स्वैच्छिकता को बढ़ावा

--Advertisement--

15 से 19 अक्तूबर तक मंडी में होगा आयोजन, 16 अक्तूबर को रक्तदान शिविर

मंडी, 14 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी द्वारा रेड क्रॉस मांडव 2025 का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर तक इंदिरा मार्केट मंडी में किया जाएगा। यह आयोजन मानवीय सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण की दिशा में जन-जागरूकता का माध्यम बनेगा।

इसी क्रम में 16 अक्तूबर को सेरी मंच, मंडी में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी ने नागरिकों, स्वयंसेवकों, शैक्षणिक संस्थानों और युवा संगठनों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस मांडव का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों से न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

रेड क्रॉस मांडव के दौरान विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और स्वैच्छिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आयोजन मानवीय सेवा के प्रति जन-जागरूकता को और व्यापक बनाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...