रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 23 मार्च को पुलिस ग्राउंड में होगा रक्तदान शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सरस मेले के दौरान धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ. निपुण जिन्दल ने बताया कि इस दौरान (एलोपेथी एवं आयुर्वेदिक) एकीकृत चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें पौषाहार को लेकर आवश्यक जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपकरण भी आवंटित किए जायेंगे तथा इस दौरान तम्बोला का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी रक्तदाताओं और समाजसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आएं और रक्तदान करें तथा पीड़ित मानवता की सेवा के इस महान पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...