रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसवाल भट्टी अवार्ड से नवाजा

--Advertisement--

Image

चम्बा की बेटी ने मचाया पंजाब मे धमाल

चम्बा- भूषण गुरुंग

अपनी चम्बा की समृद्ध संस्कृति को प्रदेश के अलावा पूरे देश मे प्रचारित करने वाली रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसपाल भट्टी अवार्ड मे नवाजा गया।

रीतिका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की रहने वाली है। इस कलाकारा ने हिमाचल प्रदेश की और से राष्ट्रीय स्तर पर चम्बा की संस्कृति को पेश कर खूब वाहवाही लूटी है। 26 जनवरी 2017 को दिल्ली गणतंत्र दिवस पर चम्बा रुमाल की झाँकी में अपनी मनभावन प्रस्तुति दी।

इसके अलावा इन्होंने पंजाब राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है। 2018,2019 में उन्होंने दिल्ली गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झाँकी मे भाग लिया और 2019 मे पंजाब की झाँकी तीसरे स्थान पर रही।

रीतिका ठाकुर ने कई हिमाचली गीतों मे भी अभिनय कर सब दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, इसके अलावा पंजाबी, हिंदी, और डोगरी गीतों में भी उन्होंने अभिनय किया है।

रीतिका ठाकुर एक एंकर भी है जो हिमाचल, पंजाब और जम्मू में मंच संचालन कर अपने जिला चम्बा का नाम रोशन करती आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...