रिश्वत मामले में फरार एसएचओ ने हाई कोर्ट से ले ली अग्रिम जमानत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हमीरपुर जिला के नादौन थाना के रिश्वत मामले के आरोपित एसएचओ नीरज राणा को प्रदेश हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। 25 हजार रुपये की रिश्वत लेकर फरार हुए थाना प्रभारी नीरज ने शुक्रवार को हाई कोर्ट में वकील के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की।

अब अग्रिम जमानत मिलने के वाद रिश्वत के आरोपित नीरज राणा को विजिलेंस टीम गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। हाई कोर्ट ने नीरज राणा की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से मांगी है। अब नीरज राणा मामले की अगली सुनवाई तक विजिलेंस टीम के साथ मामले में जांच पूर्ण सहयोग देना होगा।

बता दें कि 21 दिसंबर दोपहर बाद हमीरपुर विजिलेंस टीम ने नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा को 25 हजार रिश्वत लेने के बाद गिरफ्तार नहीं कर पाई थी और अपनी गाड़ी से विजिलेंस टीम को कुचलने का प्रयास कर मौके से फरार हो गया थे।

डीएसपी विजिलेंस हमीरपुर लालमण शर्मा के मुताबिक सूचना मिली है कि रिश्वत के आरोपित एसएचओ नीरज राणा को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...