रिश्ते तार-तार, 80 साल के दादा ने किया नाबालिग पोती से दुष्कर्म

--Advertisement--

रिश्ते तार-तार, 80 साल के दादा ने किया नाबालिग पोती से दुष्कर्म।

शिमला – नितिश पठानियां 

रोहड़ू उपमंडल के तहत पुलिस थाना चिड़गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक घृणित मामला सामने आया है। प्रदेश का सिर शर्म से झुकाने वाले इस मामले में एक 80 साल के बुजुर्ग ने अपनी ही सगी नाबालिग पोती को हवस का शिकार बना डाला। यह मामला पुलिस थाना चिड़गांव के तहत एक गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस थाना चिड़गांव में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि बीते 15 दिसम्बर, 2024 को उसकी नाबालिग बेटी अपने 80 वर्षीय दादा के साथ रात्रि करीब 8.15 बजे खाना बना रही थी।

इसी दौरान इस दादा की नीयत बिगड़ गई तथा आरोपी ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने यह बात किसी और को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान के बोल 

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) 351(3) तथा सैक्शन 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...