रिवालसर में बुजुर्ग बौद्ध भिक्षु की संदिग्ध मौत, कुटिया से शव बरामद, पुलिस ने शुरू की छानबीन, गर्दन और सिर पर गहरे घाव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला मंडी थाना बल्ह क्षेत्र के तहत रिवालसर के नजदीक सरकीधार गांव में एक 78 वर्षीय ओजे छूकी नामक बौद्ध भिक्षु की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। भिक्ष की गर्दन और सिर पर गहरे घाव मिले है।

प्रारंभिक परिस्थितियों में शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर कई अहम जानकारियां जुटाई है, आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में फोटो ग्राफ व अन्य कई नमूने एकत्रित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने भी घटनास्थल पहुंच कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार बौद्ध भिक्षुणी पिछले कई वर्षों से सरकीधार स्थित नैना देवी जंगल में बनी बौद्ध गोंपा के नजदीक एक कुटिया में अकेले रहती थी तथा पूजा में पाठ में व्यस्त रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। लेकिन मंगलवार को उसकी लाश कुटिया के अंदर मिली है।

बताया गया है कि उसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों पता चल पाएगा।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया की पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...