रिड़कमार महाविद्यालय में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया संविधान दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वाधान में संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माताओं तथा संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना रिड़कमार मनोज कुमार ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को भारतीय लोकतंत्र के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया जिसमें सभी शिक्षक, विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य शामिल हुए। प्रस्तावना का वाचन करते हुए सभी ने संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ ली।

इसके बाद विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक भूपिंदर सिंह ने संविधान की संरचना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कॉलेज में क्विज़ प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता इत्यादि आयोजित की गई। छात्रों ने संविधान की विभिन्न धाराओं, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान तथा संवैधानिक मूल्यों पर आधारित रचनात्मक कार्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सम्पूर्ण आयोजन कॉलेज के स्टाफ और छात्रों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हाकम चंद, डॉ आशा मिश्रा और नरेश कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...