रिजल्ट से आहत होकर घर से लापता हुआ 16 वर्षीय सूरज, ढूढ़ने में करें मदद

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर उपमंडल की जयदेवी पंचायत के गांव ड्रमण का रहने वाला 16 वर्षीय सूरज 16 मई 2025 को अचानक घर से लापता हो गया।

सूरज जयदेवी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है और हाल ही में आए बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रदर्शन खराब होने के कारण मानसिक रूप से आहत था। इसी कारणवश वह घर छोड़कर चला गया।

परिजनों के अनुसार, सूरज को उसी दिन सुबह लगभग 11:30 बजे जयदेवी गुरुद्वारा से धनोटू की ओर जाती एक सफेद कार में चांबी के पास देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग की कमीज, सफेद पैंट और सैंडल पहन रखे थे। सूरज के अचानक इस तरह गायब हो जाने से परिवार सदमे में है और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

परिजनों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है कि यदि किसी ने सूरज को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें: 9857483287।

यह भी निवेदन है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि सूरज को जल्द से जल्द घर लाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...