--Advertisement--

ब्लॉक् कांग्रेस ने अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रैली निकाल कर किया धरना प्रदर्शन।

----Advertisement----

शाहपुर – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एव विधायक केवल सिंह पठानिया के आह्वान पर ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्षों ने राजनैतिक दबाव के चलते सूरत के कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ तथा कथित फैसले के विरोध में तथा राहुल गांधी के समर्थन में रैत कांग्रेस कार्यलय से लेकर एसबीआई बैंक रैत तक ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एव ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ओर, सभी कांग्रेस जनों सहित स्थानीय जनता ने मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली और राहुल गांधी के समर्थन में उतरे।

पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आज देश मे भाजपा की सरकार ने आम जनता की अबाज़ को दबाने का काम किया है। चुने हुए सांसदों को लोकसभा में उनकी अबाज़ को दबाया जा रहा है ओर जनता के हको को दबाया जा रहा है।

ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सोशल मीडिया के बोल

ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सोशल मीडिया विनय ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही से आज देश की जनता तंग आ चुकी है। चुने हुए सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अबाज़ नही सुनी जा रही है। सांसद राहुल गांधी जब भी जनता की अबाज़ को उठाने की कोशिश करते है तो उनके माइक बन्द कर दिए जाते है।

मोदी की भाजपा सरकार देश मे लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। आज शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने राहुल गांधी के पक्ष में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की ओर विरोध जताया और कहा कि जनता की अबाज़ उठाने के लिए ही जनता अपना सांसद चुन कर सांसद भेजती है। ताकि उनकी अबाज़ को लोकसभा में उठा सके। लेकिन यहाँ तो आज देश मे मौजूदा केंद्र की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है।

‘राहुल गांधी ने लंदन में जो कहा, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। ‘देश हित मे बात करना भाजपा को रास नही आ रही है।इसलिए विपक्ष के सांसद राहुल गांधी पर झूठे मुकदमे करके जनता का गला घोंट दिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों को उठाने में पीछे नही रहेगी। न ही सत्ता पक्ष की तानाशाही से झुकेगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा, भूत पूर्व लीग अध्यक्ष निर्मल भन्द्राल, ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, अश्वनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, रीना पठानिया, अनिता देवी, नामित मेहरा, नम्रता चम्बयाल, राजेश्वरी राणा, उर्मिला राणा, करनैल सिंह, सुनीत पठानिया, अजय बबली प्रधान, अनूप बलोरिया, अर्जुन सिंह, देश राज पंचायत समिति सदस्य, शेर सिंह, खेल कूद ब्लॉक् काँग्रेज़ संघ अध्यक्ष वीपुल पटाकू, मुनीश शर्मा ,विक्की चम्बयाल, विशाल चम्बयाल, विजय पठानिया, विजय सिंह उप प्रधान, महासचिव ब्लॉक् कांग्रेस डॉक्टर अश्वनी चौधरी, लंज कांग्रेस महासचिव रणजीत बग्गा, रेखा देवी प्रधान, केवल राणा, कुलवंत सिंह पूर्व प्रधान, मास्टर बंसी लाल, एस०सी०प्रकोष्ठ महासचिव प्रभात चंद, सुशील कुमार उप प्रधान ,नरेंद्र बलोरिया आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here