राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति से मिले CM सुखविंदर सुक्खू, पीएम मोदी से मुलाकात का इंतजार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं. वह तीन दिन तक दिल्ली में रहेंगे. इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की.

वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि, उन्हें अभी पीएमओ से अप्वाइंटमेंट नहीं मिली है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम दिल्ली के दौरे पर हैं और उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति से मुलाकात की है. सीएम ने बताया कि कल हमने समय मंगा है और पीएम मोदी के अलावा, वह अमित शाह से भी मिलना चाहते हैं. फिलहाल, उन्हें अप्वाइंटमेंट का इंतज़ार हैं.

सीएम ने कहा कि ओल्ड पेंशन और सुखाश्रय कोष को लेकर कहा कि हिमाचल में तमाम जनकल्याणकारी योजना को लागू कर दिया गया है. अब सरकार अनाथ बच्चों के मां और बाप के रूप में काम करेगी.

इस पूरे मामले को हम बजट में लागू करेंगे. वहीं, सीएम ने कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात की है.

कैबिनेट विस्तार को लेकर क्या बोले सीएम

दरअसल, सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर चला है. कैबिनेट में तीन पद खाली हैं और ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि सीएम इन खाली पदों को लेकर हाईकमान से चर्चा करने गए हैं.

सीएम ने इस मसले पर कहा कि जल्द बचे हुए कैंबिनेट मंत्रियों के नाम चयन होगा, लेकिन फैसला आलाकमान के हाथ में है और वही निर्णय लेंगे.

तीन दिन के बाद हमीरपुर जाएंगे सीएम

सीएम सुखविंदर सिंह 24 जनवरी को हिमाचल के हमीरपुर जिले का दौरा करेंगे. वह दिल्ली से चंडीगढ़ और वहां से फिर हमीरपुर जाएंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...