राशन डिपो कैहरियां व जवाली में उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा ऑनलाइन बिल

--Advertisement--

राशन डिपो कैहरियां व जवाली में उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा ऑनलाइन बिल, डिपो में हाथ से पर्ची काटकर दे रहे उपभोक्ताओं को बिल

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी डिपुओं में कालाबाजारी रोकने के लिए हर डिपो में पॉश मशीन दे रखी है जिसमें उपभोक्ता का ऑनलाइन बिल कटता है लेकिन जवाली के राशन डिपुओं में ऑनलाइन बिल की पर्ची देने की बजाए हाथ से लिखी हुई पर्ची उपभोक्ता को थमाई जाती है जिससे गोलमाल का संदेह हो रहा है।

राशन डिपो कैहरियां में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल देने की बजाए हाथ से पर्ची काट कर दी जा रही है जिसकी शिकायत दिलदार सिंह निवासी कैहरियां ने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर की है।

शिकायतकर्ता दिलदार सिंह ने कहा कि पूर्व में रहे राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण कैहरियां पंचायत में नेताओं के खास लोग व पंचायत के मुख्य पदाधिकारी अपने वोटों को पक्का करने के चक्कर में जरूरतमंद लोगों का हक अपने चहेते लोगों को देते हैं।

उन्होंने कहा कि यही लोग आपसी सहमति के आधार पर डिपो की कमेटी बनाने के लिए अपने विश्वसनीय लोगों को मैंबर बनाते हैं।

आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय से पंचायत कैहरियां से संबंधित डिपो का सेल्समैन लक्ष्मण सिंह शारीरिक तौर पर अस्वस्थ होने के कारण घर पर ही है लेकिन घर पर बैठे रहने के बावजूद भी अपना पूरा वेतन ले रहा है।

उन्होंने कहा कि कैहरिया पंचायत के उपप्रधान ही कैहरियां सोसायटी के अध्यक्ष हैं जोकि अपने और अपने खास नेता के वोटों को बनाने के चक्कर में आम जनता के हक को अपने चहेतों को दिलवाते हैं।

शिकायतकर्ता दिलदार सिंह ने कहा कि सोसायटी के एक सदस्य की करीबन 15माह पहले मौत हो चुकी है जिस पर आजतक चुनाव नहीं करवाया गया है जबकि एक अन्य मेंबर ने करीब 6 माह पहले इस्तीफा दे दिया है।

कैहरियां सोसायटी में बनी वर्तमान कमेटी को भंग करके दोबारा सोसायटी के चुनाव करवाए जाएं तथा कैहरियां व जवाली डिपुओं की जांच की जाए।

जांच अधिकारी स्वाति शर्मा के बोल

जांच अधिकारी स्वाति शर्मा ने कहा कि कैहरियां सोसायटी का हर रिकॉर्ड खंगाला गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है तथा दो-तीन दिन में सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...