रावी किनारे दिखा तेंदुए जैसा जानवर, ग्रामीणों में हड़कंप

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शहर के समीप सरोल में रावी नदी के तट पर एक तेंदुए जैैसे दिखने वाले जानवर के टहलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके चलते लोग सहम गए हैं। वीडियो में यह जानवर रावी तट के नजदीक दिख रहा है। ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से सरोल के रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सचेत कर दिया है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।ग्रामीणों के आग्रह पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा भी लगा दिया है जिससे यह जानवर आम जन को नुकसान न पहुंचा सके।

गौरतलब है कि जिले में गर्मी काफी बढ़ गई है। जंगलों में आग की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते अब खाने की तलाश में जंगली जानवर रावी नदी के किनारे रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों परमेश कुमार, सुनील कुुमार, राज कुमार, संजय कुमार और रवि कुमार ने बताया कि ऊपरी इलाकों में आग की घटनाएं होने के बाद अब वन्य प्राणी निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं।

उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इस तेंदुए की तरह दिखने वाले जानवर को शीघ्र पकड़ा जाए। ग्राम पंचायत सरोल के उप प्रधान धीरज नरयाल का कहना है कि वन विभाग को सूचित कर दिया है।

अधिकारी के बोल

वन विभाग के उपमंडलाधिकारी अमित शर्मा का कहना है कि वीडियो के आधार पर यह तेंदुआ नहीं है। कहा कि इसे लैपर्ड कैट कहा जा सकता है। कहा कि शनिवार को ड्रोन से इसे ट्रेस किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अकेले घरों से सुबह-शाम बाहर न निकलने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...